द इंडियन व्यू

कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतक परिजनों को दो लाख की सहायता

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और इस दुखद घड़ी में उनके विचार शोक संतप्त परिवारों के…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
1 min read
कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतक परिजनों को दो लाख की सहायता

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और इस दुखद घड़ी में उनके विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में कुछ इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…