द इंडियन व्यू

करारी हार के बाद दबाव में गौतम गंभीर, लेकिन बीसीसीआई देगा अभयदान!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर बैकफुट पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त करने की मांग हो रही है। सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ होने के बाद बुधवार को प्रेस…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
2 min read
करारी हार के बाद दबाव में गौतम गंभीर, लेकिन बीसीसीआई देगा अभयदान!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर बैकफुट पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त करने की मांग हो रही है।

सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ होने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। क्रिकेट महत्वपूर्ण हैं, वह नहीं। अब ऐसा लगता है कि बोर्ड से उन्हें अभयदान मिल चुका है। बीसीसीआई करारी हार की समीक्षा जरूर करेगा।

चयनकर्ताओं और टीम को तलब किया जाएगा लेकिन अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर गौतम गंभीर पर फिलहाल गाज नहीं गिरेगी। एक अंग्रेजी अखबार ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया है कि बोर्ड आनन-फानन में गंभीर के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेने वाला है।

साभार : गूगल

इसके बजाय बोर्ड आने वाले दिनों में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से बात करेगा। रिपोर्ट में बीसीसीआई अधिकारी को कोट करते हुए लिखा गया है, ‘बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगा। टीम ट्रांजिशन फेज में है।

जहां तक कोच गौतम गंभीर का सवाल है तो हम उन पर कोई फैसला नहीं लेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप सिर पर है और उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक का है। बीसीसीआई सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात करेगी लेकिन आनन-फानन में कोई कार्रवाई नहीं होगी।’ हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम पतन की राह पर है।

पिछले 12 महीने में ही उसे दो बार घर में ही सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही सीरीज में टीम का सूपड़ा साफ हो गया। एक अदद जीत के लिए टीम तरस गई। दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की 0-2 से सीरीज हार पिछले एक साल में टीम की तीसरी टेस्ट सीरीज हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को भारतीय सरजमीं पर 3-0 से हराया था।

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर ने अपने भविष्य को लेकर कहा था, 'यह बीसीसीआई के ऊपर है कि वह क्या फैसला लेता है।

मैं जब हेड कोच बना था तब अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कह चुका हूं कि भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। और मैं आज भी अपने उन शब्दों पर कायम हूं...।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।