कराची ब्लास्ट : पाक सेना के रेंजर्स मुख्यालय पर धमाका करने वाले 6 आतंकियों को सेना ने किया ढेर, 4 जवानों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन जवानों की जान चली गई। इस दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में छ: आतंकवादी मारे गए। एक हमलावर को…

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन जवानों की जान चली गई। इस दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में छ: आतंकवादी मारे गए। एक हमलावर को घायलावस्था में जीवित पकड़ लिया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया एवं जनसंपर्क शाखा आईएसपीआर ने इसकी पुष्टि की।
पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर की विज्ञप्ति में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमले को विफल कर दिया। यह हमला प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने किया। आतंकवादियों ने शनिवार रात लगभग 8:30 बजे कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स के स्थानीय मुख्यालय पर हमला किया।
सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ओधो ने देररात हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में रेंजर्स के तीन जवान शहीद हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि हमलावरों ने सबसे पहले अपनी गाड़ी परिसर के मुख्य गेट से टकरा दी। उन्होंने बताया कि स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट के कमांडो, एंटी-टेररिस्ट फोर्स और रेंजर्स के जवानों ने तत्परता से मोर्चा संभाला।
इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से संबद्ध जमात-उल-अहरार ने ली है। यह गुट हाल के वर्षों में मुख्य रूप से खैबर पख्तूनख्वा में सक्रिय रहा है और आम नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाता रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने पहचान न उजागर करने की शर्त पर बताया कि इस हमले में कम से कम चार रेंजर्स जवान शहीद हुए हैं। अधिकारी ने कहा, “पांच आतंकवादी भी मारे गए हैं और छठे आतंकवादी का शव भी मिल गया है। जिस आतंकी का शव मिला है, वह आत्मघाती हमलावर है।” एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि एक आतंकवादी को जिंदा और एक आतंकवादी को घायल हालत में भी पकड़ा गया है।
कराची में इससे पहले बड़ा आतंकवादी हमला 6 अक्टूबर 2024 को हवाई अड्डे के पास हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और विदेशी नागरिकों सहित 11 अन्य घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली थी। फरवरी 2023 में आतंकवादियों ने शाहराह-ए-फैसल पर कराची पुलिस कार्यालय पर हमला कर चार लोगों को मार डाला था। इस दौरान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की मासिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, लगातार दो महीनों तक सुधार के बाद मई में पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ी और इसी दौरान यह ताजा हमला हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, मई में पाकिस्तान में 128 आतंकवादी हमले हुए। इससे पहले अप्रैल में 101 हमले हुए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
