द इंडियन व्यू

करन सिंह ने इंडोनेशिया में जीता आईटीएफ एम15 खिताब, 2026 में तीसरी ट्रॉफी

चंडीगढ़ : राउंड ग्लास टेनिस अकादमी (आर.जी.टी.ए.) के खिलाड़ी करन सिंह ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह करन के करियर का चौथा खिताब और 2026…

Ragwendra P Singh
September 7, 2026
2 min read
करन सिंह ने इंडोनेशिया में जीता आईटीएफ एम15 खिताब, 2026 में तीसरी ट्रॉफी

चंडीगढ़ : राउंड ग्लास टेनिस अकादमी (आर.जी.टी.ए.) के खिलाड़ी करन सिंह ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह करन के करियर का चौथा खिताब और 2026 सीजन का तीसरा खिताब है, जिसमें सिंगल्स वर्ग में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है।

चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी (एटीपी 604) ने हार्डकोर्ट पर खेले गए बेहद कड़े फाइनल में न्यूजीलैंड के पांचवीं वरीयता प्राप्त आइजैक बेक क्रॉफ्ट को 7-5, 7-6(3) से हराकर खिताब पर कब्जा किया। करन के लिए यह एक शानदार सप्ताह रहा, जहां उन्होंने बिना एक भी सेट गंवाए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के क्वालिफायर गुनावानट्रिस्मुवंतारा को 6-3, 7-5 से हराकर की।

दूसरे दौर में उन्होंने स्थानीय वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी राफालेंटिनोअलीदाकोस्टा को 6-3, 6-2 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में सिंह ने अपना दबदबा जारी रखते हुए एक और इंडोनेशियाई वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी नाथनएंथनीबार्की को 6-1, 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में करन का सामना जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त र्योतारोतागुची से हुआ। करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इंडोनेशिया में सिंगल्स की यह जीत करन के लिए 2026 के बेहद सफल सत्र की एक और शानदार उपलब्धि है। यह खिताब उन्होंने कुछ ही सप्ताह बाद हासिल किया है, जब उन्होंने कजाकिस्तान में आयोजित आईटीएफ एम15 अस्ताना में डबल्स का खिताब जीता था।

अगस्त में रूस के मार्टिन बोरिसियुक के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए गैर वरीय जोड़ी ने लगातार तीन कड़े मैच टाई-ब्रेकर जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को भी उलटफेर का शिकार बनाया। इसके बाद फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान की स्थानीय जोड़ी दानियालरखमतुल्लायेव और दामिरझालगासबे को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।