द इंडियन व्यू

कप्तान शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज एकदिवसीय दोहरे शतक का रिकॉर्ड

सरिता त्रिपाठी भारतीय कप्तान ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने ही साथी खिलाड़ी ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2022 में 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। असम के गुवाहाटी में खेले गए दूसरे…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
2 min read
कप्तान शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज एकदिवसीय दोहरे शतक का रिकॉर्ड

सरिता त्रिपाठी

भारतीय कप्तान ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने ही साथी खिलाड़ी ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2022 में 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।

असम के गुवाहाटी में खेले गए दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। 30 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए गिल ने एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक(117 गेंदों में)जड़ने का ऐतिहासिक कारनामा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस शानदार और आक्रामक पारी के दौरान अपने ही साथी खिलाड़ी तथा युवा बल्लेबाज ईशान किशन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले यह कीर्तिमान ईशान किशन के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के चट्टोग्राम में खेलते हुए महज 126 गेंदों का सामना करते हुए अपना ऐतिहासिक दोहरा शतक पूरा किया था। अब गिल ने इस एकदिवसीय मुकाबले में उनसे भी तेज गति से मात्र 117 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर लिया है। इस दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुरू से ही आक्रामक लय में नजर आए और उन्होंने मैदान के हर कोने में बेहतरीन शॉट लगाए। इस बेमिसाल पारी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…