एशियन गेम्स में कपिल पोखरिया का कांसे पर लगा पंच
भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने एशियन खेल 2026 में पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में कपिल को उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन तुराबेक खबीबुल्लायेव के खिलाफ 1-4…

भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने एशियन खेल 2026 में पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में कपिल को उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन तुराबेक खबीबुल्लायेव के खिलाफ 1-4 के स्प्लिट डिसीजन से हार मिली।
तुराबेक ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहला राउंड 5-0 से जीता, जबकि दूसरे राउंड में भी 4-1 से बढ़त हासिल की। भारतीय मुक्केबाज ने वापसी की कोशिश की लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी की बढ़त को पाट नहीं सके। अंत में जजों के बहुमत के फैसले से तुराबेक को विजेता घोषित किया गया।
तुराबेक 2022 हांगझोऊ एशियन खेल के कांस्य पदक विजेता भी हैं और मौजूदा विश्व चैंपियन होने के कारण उन्हें मुकाबले में मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आने वाले कपिल ने सीमित खेल सुविधाओं के बावजूद अपनी मेहनत और लगातार अच्छे प्रदर्शन से भारतीय मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई। 90 किग्रा वर्ग में अपनी ताकत और दमदार पंच के लिए पहचाने जाने वाले कपिल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

कपिल ने 2025 राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2026 उस्ती नाद लाबेम ग्रां प्री में रजत पदक हासिल किया। उनके लगातार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियन खेल के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। इस बीच, कपिल के कांस्य पदक के साथ एशियन खेल 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है। भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब 10 स्वर्ण, 21 रजत और 28 कांस्य पदक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
