द इंडियन व्यू

कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय बनाएगा रोडमैप

नई दिल्ली : कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय रोड मैप तैयार करेगा। इसके लिए किसानों से सुझाव मांगे गए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कपास का उत्पादकता…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
1 min read
कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय बनाएगा रोडमैप

नई दिल्ली : कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय रोड मैप तैयार करेगा। इसके लिए किसानों से सुझाव मांगे गए हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कपास का उत्पादकता अभी काफी कम है और बीटी कॉटन टीएसवी वायरस के कारण उत्पादकता लगातार घटी है। कपास का उत्पादन कम होने से किसान संकट में हैं। मंत्रालय कपास के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके साथ मंत्रालय उत्पादन लागत को घटाने, जलवायु अनुकूल अच्छे बीज विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।

चौहान ने कहा कि कपास किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए

11 जुलाई को प्रात: 10 बजे कोयंबटूर में एक बैठक बुलाई गई है। इसमें कपास उत्पादक किसानों के प्रतिनिधि, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, आईसएआर के जाने-माने सभी वैज्ञानिक, स्वयं डीजी आईसीएआर, कपास उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रीगण, राज्य सरकार के अधिकारीगण, कपास उद्यौग से जुड़े हुए प्रतिनिधि और कृषि विश्वविद्यालयों के लोग भी रहेंगे। इसके लिए उन्होंने टोल फ्री नंबर 18001801551 भी जारी किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…