कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग के मामले में आरोपित गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी के मामले के मुख्य साजिशकर्ता बन्धु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया है। यह…

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी के मामले के मुख्य साजिशकर्ता बन्धु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 24-25 नवंबर की रात विशेष ऑपरेशन के तहत पंजाब के लुधियाना में की गई। आरोपित से एक चाइना-मेड सेमी-ऑटोमैटिक पीएक्स-3 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक फ़ॉर्च्यूनर कार भी मिली।क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने पुलिस मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता कर बताया कि इंस्पेक्टर मान सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम को सूचना मिली थी कि कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग केस का मास्टरमाइंड देश में ही छिपा है। इससे पहले दो आरोपित मंदीप सिंह और दलविंदर कुमार को रोहिणी से पकड़ा गया था। उनके पास से 8 विदेशी पिस्टल और 84 कारतूस मिले थे। पूछताछ में पता चला कि एक हथियार सेखों को भेजा गया था।जांच में सामने आया कि जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा द्वारा संचालित कपिल कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार 10 जुलाई को पहली फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली। वहीं 7 अगस्त को दूसरी वारदात की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली। जबकि 16 अक्टूबर को तीसरी फायरिंग में दोबारा दोनों गैंगस्टरों ने जिम्मेदारी ली। इन हमलों में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन कैफे को नुकसान पहुंचा और सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ी।पुलिस अधिकारी के अनुसार सेखों 2023 में रोजगार वीजा पर कनाडा गया था और वहीं गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ गया। वह गिरोह को लॉजिस्टिक समर्थन और हथियार सप्लाई कराता था। कनाडा पुलिस की कार्रवाई तेज होने पर वह 23 अगस्त को भारत भाग आया। आरोपित पहले भी कनाडा में कई गंभीर मामलों जैसे अवैध हथियार, साजिश, क्राइम से कमाई संपत्ति रखने में गिरफ्तार हो चुका है। पंजाब में भी उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।वहीं जांच में पता चला है कि पहले आरोपित हैरी चट्ठा गैंग से जुड़ा था और हैरी के निर्देश पर कनाडा और यूएसए में रहने वाले भारत के कारोबारी से जबरन वसूली के लिए क्रिमिनल साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो एक गैंगस्टर से आतंकवादी बना है और अभी पाकिस्तान-आईएसआई के लिए काम कर रहा है और पाकिस्तान में रह रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच अब उसके नेटवर्क, हथियार सप्लाई चैन और अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन की छानबीन कर रही है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
