कनक ने जर्मनी में लगाया गोल्ड पर निशाना
हरियाणा की उभरती निशानेबाज कनक ने बुधवार को जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर रहकर भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला। साभार : गूगल पिछले साल लीमा में जूनियर विश्व…

हरियाणा की उभरती निशानेबाज कनक ने बुधवार को जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर रहकर भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला।

पिछले साल लीमा में जूनियर विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता 17 वर्षीय कनक ने आठ महिलाओं के 24 शॉट के फाइनल में 239.0 अंक मिले और दो बार की ओलंपियन तथा मौजूदा यूरोपीय चैंपियन मोल्दोवा की अन्ना डुल्स को 1.7 अंक से पछाड़ा। चीनी ताइपे की चेन येन-चिंग ने कांस्य पदक जीता।
भारत की दो भारतीय निशानेबाजों ने इस स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था जिसमें प्राची 571 अंक जुटाकर कनक (572 अंक) के पीछे पांचवें स्थान पर रहीं। कनक ने इस स्तर पर अपना अनुभव दिखाया और फाइनल के अंतिम चरण कई मौकों पर 10 से अधिक अंक जुटाकर आसानी से जीत हासिल की।
मैच के बाद कनक ने कहा, ‘‘शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाई।’’ प्राची फाइनल में शुरुआत से ही शीर्ष तीन में बनी हुई थी और पदक की दावेदार दिख रही थी। प्राची ने हालांकि इसके बाद 8.6 अंक का खराब निशाना लगाया जबकि कनक ने 10.5 अंक के साथ बढ़त बना ली।
प्राची के पीछे छूटने के बाद कनक ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। उन्होंने अपने अंतित शॉट में 9.4 अंक जुटाए जो उनके कोच को खुश नहीं करेगा लेकिन तब तक स्वर्ण पदक उनकी झोली में आ चुका था। एड्रियन करमाकर ने मंगलवार को पदार्पण करते हुए 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में भारत का खाता खोला था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
