द इंडियन व्यू

कंटेनर रूम और क्रूज शिप में रहेंगे भारतीय खिलाड़ी, शरत कमल बोले- प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा असर

एशियाई खेलों के लिए भारत के उप दल नेता अचंता शरत कमल ने कहा कि इन खेलों के लिए तैयार किए गए अनूठे ‘कंटेनर रूम’ और ‘क्रूज शिप’ आवास की व्यवस्था भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण नहीं होगी, भले ही इसको…

Ragwendra P Singh
September 16, 2026
3 min read
कंटेनर रूम और क्रूज शिप में रहेंगे भारतीय खिलाड़ी, शरत कमल बोले- प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा असर

एशियाई खेलों के लिए भारत के उप दल नेता अचंता शरत कमल ने कहा कि इन खेलों के लिए तैयार किए गए अनूठे ‘कंटेनर रूम’ और ‘क्रूज शिप’ आवास की व्यवस्था भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण नहीं होगी, भले ही इसको लेकर प्रतिभागी देशों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही है।

भारत के 501 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 265 सदस्य भी 19 सितंबर से आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के दौरान लगभग 17000 अन्य प्रतिभागियों की तरह ही कंटेनर शैली के कमरों, एक क्रूज जहाज और होटलों में ठहरेंगे। दक्षिण कोरियाई दल ने कंटेनर कमरों को बहुत छोटा बताकर उनकी आलोचना की है और एशियाई क्रिकेट परिषद के कुछ सदस्यों ने भी उपलब्ध आवास की गुणवत्ता के बारे में चिंता व्यक्त की है।

शरत से जब पूछा गया कि भारतीय खिलाड़ी अनोखी व्यवस्था से कैसे तालमेल बिठाएंगे उन्होंने कहा कि उन्हें सहयोगी स्टाफ के सदस्यों की अधिक चिंता है क्योंकि उन्हें खिलाड़ियों की तरह भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए अस्थायी कंटेनरों के जरिए अनुकूलन का अवसर नहीं मिला।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को जापान जैसा माहौल देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के कुछ परिसरों में कंटेनर तैयार किए गए थे और खिलाड़ियों को उनमें रहने का मौका मिला।’’ भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष शरत ने कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ माहौल तैयार किया है और उम्मीद है कि वह जापान में आवास व्यवस्था से जल्द ही तालमेल बिठा लेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।’’

लगभग 4000-5000 खिलाड़ियों को कोस्टा सेरेना नामक एक लग्जरी क्रूज लाइनर में ठहराया जाएगा। इसके अलावा 2000 खिलाड़ी कंटेनर में रहेंगे। कुछ खिलाड़ियों को व्यावसायिक होटलों में भी ठहराया जाएगा।

टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी शरत को उम्मीद है कि एशियाई खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारत कम से कम एक पदक जीतने में सफल रहेगा। उन्हें मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी तथा मानुष शाह और दिया चिताले की मिश्रित युगल जोड़ी से काफी उम्मीद है।

इन खेलों में टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व 10 सदस्यीय टीम कर रही है, जिसमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। शरत ने कहा, ‘‘मेरी उम्मीद है कि हम कम से कम एक पदक जीतें। पिछली बार हमें महिला युगल में एक पदक मिला था और उससे पहले हमें 2018 में दो कांस्य पदक मिले थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मनुष और मानव की पुरुष युगल जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उनके पास पदक जीतने का अच्छा मौका है।’’ टेबल टेनिस प्रतियोगिता 20 से 28 सितंबर के बीच खेली जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।