‘...और लड़ो आपस में’, दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस को लेकर सामने आए रुझानों पर उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को लेकर सामने आ रहे रुझानों पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पोस्ट के जरिए कटाक्ष किया…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को लेकर सामने आ रहे रुझानों पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पोस्ट के जरिए कटाक्ष किया है। लिखा है- ‘और लड़ो आपस में’।
उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ ही एक जीआईएफ भी साझा किया है। इस जीआईएफ में साधु रौद्र रूप में नजर आ रहा है। इसके साथ जीआईएफ के नीचे एक टेक्स्ट लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि और लड़ो आपस में। समाप्त कर दो एक दूसरे को।
सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी चर्चा में है।
वहीं, अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रहे रुझानों की बात करें, तो भाजपा इस बार बाजी मारती हुई नजर आ रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा दिल्ली में 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 और कांग्रेस 1 सीट पर सिमटती दिख रही है।
रुझानों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।
इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 60.54 प्रतिशत रहा, जिसमें उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में 56.40 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
