ओलंपियन रायज़ा व अनंत जीत की वापसी, लोनाटो वर्ल्ड कप के लिए 12 सदस्यीय शॉटगन टीम चयनित
नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके स्कीट शूटर रायज़ा ढिल्लों और अनंत जीत सिंहनरू का एक बार फिर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होंगे। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की चयन समिति ने उन्हें उस 12…

नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके स्कीट शूटर रायज़ा ढिल्लों और अनंत जीत सिंहनरू का एक बार फिर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होंगे।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की चयन समिति ने उन्हें उस 12 सदस्यीय शॉटगन टीम में शामिल किया है, जो 4 से 14 जुलाई 2025 के बीच इटली के लोना टोडेलगर्डा में होने वाले इस साल के चौथे और अंतिम इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप स्टेज में हिस्सा लेगी।
पिछले सप्ताह सुहल में जूनियर वर्ल्डकप में रजत पदक जीतने के बाद रायज़ा ने कहा था, "इस समय मेरी नज़रें जुलाई में होने वाले लोनाटो वर्ल्डकप पर हैं और मुझे उम्मीद है कि इस साल के मेरे अच्छे प्रदर्शन से मुझे इटली में आत्मविश्वास मिलेगा।"
इस महीने की शुरुआत में निकोसिया में हुए तीसरे शॉटगन वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में से, जहाँ भारत ने नए ओलंपिक इवेंट — ट्रैपमिक्स्डटीम — में अपना पहला ISSF पदक (कांस्य) जीता, केवल अनुभवी मीराज अहमद खान (पुरुषस्कीट) और महेश्वरी चौहान (महिलास्कीट) ही अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।

पुरुष ट्रैप में अजेय दिग्गज ज़ोरावर सिंह संधू एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं, उनके साथ 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लक्षय श्योराण भी टीम में शामिल हैं। पांच सीनियर ISSF पदकों (जिसमें दो स्वर्ण शामिल हैं) के साथ भारत की सबसे अनुभवी महिला स्कीट शूटरगने मत से खों भी, निकोसियावर्ल्डकप से चूकने के बाद, अब एक बार फिर से मैदान में नज़र आएंगी।
ट्रैप मिक्स्ड टीम की ज़िम्मेदारी नीरू धांडा और लक्षय श्योराण तथा प्रीतिरजक और ज़ोरावर सिंह संधू की जोड़ियों पर होगी। टीम के अन्य सदस्य हैं — प्रगतिदुबे (महिलाट्रैप), जसविंदरसिंह (पुरुषट्रैप) और भवतेगसिंहगिल (पुरुषस्कीट)
अबतक के आईएसएसएफ सर्किट में दोराइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप स्टेज,
तीन शॉटगन वर्ल्ड कप और एक संयुक्त जूनियर वर्ल्ड कप आयोजित हो चुके हैं, जिनमें भारतीय निशानेबाज़ों ने कुल 27 पदक (जिसमें नौ स्वर्ण शामिल हैं) जीते हैं। भारत ने जूनियर वर्ल्ड कप की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और पहले दो सीनियर संयुक्त वर्ल्ड कप में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन, लोनाटो, इटली के लिए भारतीय टीम:
स्कीट पुरुष: अनंतजीत सिंह नरूका, मीराज अहमद खान, भवतेग सिंह गिल
स्कीट महिला: रायज़ा ढिल्लों, गनेमत सेखों, महेश्वरी चौहान
ट्रैप पुरुष: लक्षय श्योराण, ज़ोरावर सिंह संधू, जसविंदर सिंह
ट्रैप महिला: नीरू धांडा, प्रगति दुबे, प्रीति रजक
भारतीय शूटिंग से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियों के लिए @officialnrai को X और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
