ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली : ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।…

नई दिल्ली : ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी हमले में इस जहाज पर सवार भारतीय नाविक मारे गए हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जहाज लियाकी फ्रीडम के मास्टर से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और बताई गई जानकारी गलत है।
इससे पहले भारतीय जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार तड़के अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
