ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के उद्घाटन के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त…

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के उद्घाटन के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बिरला ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, "28वें सीएसपीओसी का आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कर-कमलों द्वारा उद्घाटन किया जाना न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के लोकतांत्रिक समुदाय के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि भारत आज सीएसपीओसी के इतिहास की सर्वाधिक सहभागिता वाली कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आपका (प्रधानमंत्री मोदी) दृष्टिकोण वैश्विक पटल पर संसदीय कार्यप्रणाली को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 28वें सीएसपीओसी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान, संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका अद्वितीय बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अध्यक्ष को बोलने का अधिक अवसर नहीं मिलता, लेकिन उनकी जिम्मेदारी दूसरों की बात सुनने और यह सुनिश्चित करने में निहित है कि सभी को अपनी बात कहने का मौका मिले। धैर्य अध्यक्षों का सबसे आम गुण है, जो शोर मचाने वाले और अति उत्साही सांसदों को भी मुस्कुराते हुए संभाल लेते हैं।
------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
