द इंडियन व्यू

ओबीसी क्रीमी लेयर नियमों पर केंद्र की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर विचार करने के लिए सहमति दे दी है, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों पर ओबीसी क्रीमी-लेयर नियमों से जुड़े 11 मार्च…

Ragwendra P Singh
September 2, 2026
4 min read
ओबीसी क्रीमी लेयर नियमों पर केंद्र की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर विचार करने के लिए सहमति दे दी है, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों पर ओबीसी क्रीमी-लेयर नियमों से जुड़े 11 मार्च के फैसले को लागू करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने की।

कोर्ट ने सभी पक्षों से 17 सितंबर तक अपने-अपने जवाब दाखिल करने को कहा है. अदालत में केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा. वहीं, इस मामले के मूल याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और पी विल्सन ने कहा कि उन्हें केंद्र की इस याचिका के कानूनी रूप से टिकने पर शुरुआती आपत्ति है।

तुषार मेहता ने दलील दी कि 11 मार्च के फैसले को इसी साल लागू करने में कई व्यावहारिक मुश्किलें आ रही हैं. उम्मीदवार अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं और इस फैसले से वे प्रभावित होंगे. दूसरी तरफ, संजय हेगड़े ने तर्क दिया कि केंद्र ने फैसले को साफ करने के लिए एक 'विविध आवेदन' दायर किया है, न कि कोई समीक्षा याचिका.

तुषार मेहता ने दलील दी कि उनके पक्ष में कई अदालती फैसले हैं और अगर विपक्षी दल इस याचिका के टिकने (maintainability) पर सवाल उठाते हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, बेंच ने कहा कि वह इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को करेगी. बेंच ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता उस दिन इस याचिका के कानूनी रूप से टिकने के मुद्दे को उठा सकते हैं. पिछले महीने, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह 11 मार्च के फैसले को लागू करने के बारे में केंद्र की स्पष्टीकरण याचिका पर सुनवाई के लिए एक विशेष बेंच का गठन करेगा।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अदालत से निर्देश मांगा है कि सरकार को सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा चुने गए 958 उम्मीदवारों को पद आवंटित करने की अनुमति दी जाए. विभाग चाहता है कि यह आवंटन 11 मार्च के फैसले से पहले लागू ओबीसी क्रीमी-लेयर नियमों के आधार पर ही किया जाए।

DoPT की यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के 'यूनियन ऑफ इंडिया बनाम रोहित नाथन' मामले में दिए गए फैसले से जुड़ी है. इस मामले में कोर्ट ने 11 मार्च को कहा था कि 14 अक्टूबर 2004 का स्पष्टीकरण पत्र, ओबीसी क्रीमी लेयर की पहचान करने वाले 8 सितंबर 1993 के मुख्य सरकारी आदेश को बदल या खारिज नहीं कर सकता.

मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण के लिए 'क्रीमी लेयर' का दर्जा तय करना केवल माता-पिता की कमाई पर निर्भर नहीं हो सकता. इसके लिए माता-पिता अपने संगठनों में किस पद और स्थिति पर काम कर रहे हैं, इसे भी ध्यान में रखना होगा।

ऐतिहासिक इंद्रा साहनी फैसले के बाद जारी किए गए 1993 के इस सरकारी आदेश में यह व्यवस्था दी गई थी कि ओबीसी श्रेणी के भीतर कुछ सामाजिक रूप से संपन्न वर्गों को आरक्षण के लाभ से बाहर रखा जाएगा. इसका मुख्य आधार यह था कि उनके माता-पिता किस पद पर काम कर रहे हैं.

जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा- "1993 के सरकारी आदेश में बताए गए पदों और ओहदों को ध्यान में रखे बिना, केवल कमाई के आधार पर क्रीमी लेयर का दर्जा तय करना कानूनी रूप से पूरी तरह से गलत है।

यह पूरा विवाद केंद्र सरकार के 8 सितंबर 1993 के आदेश- जिसमें ओबीसी के बीच "क्रीमी लेयर" की पहचान करने के नियम तय किए गए थे- और उसके बाद 14 अक्टूबर 2004 को जारी किए गए एक स्पष्टीकरण पत्र के बीच था. बेंच ने कहा कि ऐसी व्याख्या को अपनाना जो बिना किसी तार्किक कारण के एक ही पिछड़े वर्ग के किसी एक हिस्से को नुकसान पहुंचाती हो, बराबर लोगों के साथ असमान व्यवहार करने जैसा होगा. यह हमारे गणतंत्र की नींव यानी 'समानता के अधिकार' के बिल्कुल खिलाफ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…