द इंडियन व्यू

ओपनएआई ने चैटजीपीटी सर्च को लेकर पेश किए नए सुधार

नई दिल्ली। ओपनएआई ने मंगलवार को चैटजीपीटी सर्च को लेकर कई नए सुधारों को पेश करने की घोषणा की। इसमें यूजर के लिए बेहतर शॉपिंग एक्सपीरियंस को भी शामिल किया गया है। सर्च चैटजीपीटी के सबसे लोकप्रिय फीचर्स में से एक है।…

Ragwendra P Singh
April 29, 2025
3 min read
ओपनएआई ने चैटजीपीटी सर्च को लेकर पेश किए नए सुधार

नई दिल्ली। ओपनएआई ने मंगलवार को चैटजीपीटी सर्च को लेकर कई नए सुधारों को पेश करने की घोषणा की। इसमें यूजर के लिए बेहतर शॉपिंग एक्सपीरियंस को भी शामिल किया गया है।

सर्च चैटजीपीटी के सबसे लोकप्रिय फीचर्स में से एक है। पिछले हफ्ते में ही 1 बिलियन से अधिक वेब सर्च रिकॉर्ड किए गए हैं।

सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित कंपनी ने कहा, चैटजीपीटी यूजर्स अब किसी प्रोडक्ट को सर्च करने से लेकर प्रोडक्ट की खरीदारी तक कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स के लिए प्रोडक्ट कंपेयर करने की सुविधा भी मौजूद है। यूजर्स के पास पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन, विजुअल प्रोडक्ट डिटेल्स, प्राइसिंग, प्रोडक्ट रिव्यू और खरीदारी के डायरेक्ट लिंक की सुविधा मौजूद होगी।

कंपनी ने आगे कहा कि प्रोडक्ट से जुड़े रिजल्ट स्वतंत्र रूप से चुने जाते हैं और विज्ञापन नहीं होते हैं।

ओपनएआई ने कहा, चैटजीपीटी में व्यापार अभी भी शुरुआती चरण में है और हम व्यापारियों को अपनी यात्रा में शामिल करना जारी रखेंगे क्योंकि हम तेजी से सीखने पर ध्यान देते हैं।

शॉपिंग को लेकर इन नए सुधारों को हर उस बाजार के लिए लाया जा रहा है, जहां चैटजीपीटी उपलब्ध है। इसके साथ ही यह सुविधा प्लस, प्रो, फ्री और लॉग-आउट यूजर्स के लिए लाई जा रही है।

ओपनएआई के अनुसार, मेमोरी जल्द ही सर्च और शॉपिंग के साथ काम करेगी। इसका मतलब है कि चैटजीपीटी यूजर के साथ पहले हुई बातचीत से कॉन्टेक्स्ट समझने की कोशिश करेगा, ताकि यूजर के लिए बेहतर जवाब पेश कर सके।

कंपनी ने कहा, यूजर का चैटजीपीटी की मेमोरी पर पूरा कंट्रोल होगा, जिसे सेटिंग में जाकर किसी भी समय अपडेट किया जा सकेगा। हम इसे कुछ ही हफ्तों में रोलआउट करने की योजना बना रहे हैं। यह ईईए, यूके, स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन को छोड़कर सभी प्लस और प्रो यूजर्स के लिए होगा।

चैटजीपीटी को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अप-टू-डेट जवाब पाया जा सकता है। यह सुविधा चैटजीपीटी के साथ सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, व्हाट्सएप इंटीग्रेशन के बारे में अधिक जानकारी ली जा सकती है और क्यूआर कोड की मदद से व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट में चैटजीपीटी को जोड़ा जा सकता है।

चैटजीपीटी अब किसी दिए गए विचार के लिए कई साइटेशन शामिल कर सकता है ताकि यूजर्स जवाबों के बारे में अधिक जानकारी ले सकें और साथ ही अलग-अलग सोर्स से जानकारियों को वेरिफाई कर सकें।

कंपनी का कहना है कि जवाब में किस साइटेशन को कहां से लिया गया है, इसे अलग से ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाने के लिए एक नए हाइलाइट यूआई को भी लाया गया है।

इसके अलावा, यूजर्स अब चैटजीपीटी से रियल-टाइम सुझावों के साथ तेज सर्च रिजल्ट पा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…