ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो : ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण सहित 6 पदक
लखनऊ। प्राची पाल व मृत्युंजय त्यागी के स्वर्ण पदकों सहित ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में गत 24 से 26 मई 2025 तक आयोजित 22वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी की ओर से चुनौती पेश करते…

लखनऊ। प्राची पाल व मृत्युंजय त्यागी के स्वर्ण पदकों सहित ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में गत 24 से 26 मई 2025 तक आयोजित 22वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी की ओर से चुनौती पेश करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक जीते।

कानपुर बार एसोसिएशन के इंडोर स्पोर्ट्स हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में आठ राज्यों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनके बीच कड़ी चुनौती के बीच चैंपियनशिप में कैडेट व्यक्तिगत पुमसे में मृत्युंजय त्यागी और जूनियर व्यक्तिगत पुमसे में प्राची पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
रजत पदक विजेताओं में सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में एनी श्रीवास्तव (10 वर्ष) व वैष्णवी कुशवाहा (पीवी ग्रुप) और जूनियर व्यक्तिगत पुमसे में नैंसी रहे। कांस्य पदक कैडेट व्यक्तिगत पुमसे में अविरल गुप्ता को मिला।
वर्तमान में यह पदक विजेता खिलाड़ी आशियाना स्थित जोनल पार्क में आकांक्षा विश्वकर्मा से ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह जानकारी अकादमी के निदेशक व मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव ने देते हुए बताया कि इस ओपन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं उत्तराखंड ने पहला व राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
