द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए प्रतिका रावल की भारतीय टीम में वापसी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहीं युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल की टीम में वापसी हो गई है। भारतीय क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
February 17, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए प्रतिका रावल की भारतीय टीम में वापसी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहीं युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल की टीम में वापसी हो गई है।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार प्रतिका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना पुनर्वास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्हें अक्टूबर 2025 में महिला विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी। प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। सेमीफाइनल से पहले उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया था। तब से प्रतिका ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था और वह पूरी तरह फिट होकर अब टीम में लौटी हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।

 

केंद्रीय अनुबंध और डब्ल्यूपीएल में चयन

 

मैदान से दूर रहने के बावजूद प्रतिका रावल के अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत को देखते हुए उन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया गया। इसके अलावा 2026 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स ने भी उन्हें अपनी टीम में चुना था, हालांकि चोट के कारण वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं।

 

24 फरवरी से शुरू होगी सीरीज

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 फरवरी से ब्रिस्बेन में शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा, जबकि एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ में आयोजित होगा।

 

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:

 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरानी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतिका रावल।

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…