द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का शानदार प्रदर्शन, पहले चार दिवसीय मैच में बड़ी जीत

बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने दूसरी पारी में तीन विकेट सहित मैच में 124 रन देकर सात विकेट लिए जिससे भारत ए ने शुक्रवार को यहां के केएपी-सीचेम स्टेडियम में खेले गए पहले चार दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 162…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का शानदार प्रदर्शन, पहले चार दिवसीय मैच में बड़ी जीत

बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने दूसरी पारी में तीन विकेट सहित मैच में 124 रन देकर सात विकेट लिए जिससे भारत ए ने शुक्रवार को यहां के केएपी-सीचेम स्टेडियम में खेले गए पहले चार दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रन से करारी शिकस्त दी।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी सुबह दो विकेट पर 55 रन से आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 200 रन पर आउट हो गई। मुलानी ने शीर्ष स्कोरर फर्गस ओनील (47) सहित तीन बल्लेबाजों को आउट किया। ओनील ने डीप मिड-विकेट पर कैच दिया। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने शुरुआती घंटे में ही कल के अविजित बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी (35) और कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब (16) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

पवेलियन छोर से कंबोज की जगह गेंद संभालने वाले तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने जोश फिलिप और लियाम स्कॉट को लगातार गेंद पर आउट किया। इसके बाद ऑफ स्पिनर तनुष कोटियन ने जेसन संघा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर लंच तक सात विकेट पर 185 रन हो गया। भारत ने इसके बाद उसकी दूसरी पारी समेटने में देर नहीं लगाई।

© CAP

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 171 रन ही बना पाई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 199 रन बनाए। कुमार कुशाग्र को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरा चार दिवसीय मैच 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद यह दोनों टीम तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।