द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से बाहर हुए जैक ड्रेपर, चोट के कारण लिया बड़ा फैसला

मेक्सिको सिटी : ब्रिटेन के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने पुष्टि की है कि वह अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे। ड्रेपर ने यह फैसला अपनी चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण लिया है। विश्व…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से बाहर हुए जैक ड्रेपर, चोट के कारण लिया बड़ा फैसला

मेक्सिको सिटी : ब्रिटेन के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने पुष्टि की है कि वह अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे। ड्रेपर ने यह फैसला अपनी चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण लिया है।

 

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज 24 वर्षीय ड्रेपर को अगस्त में यूएस ओपन के दौरान बाएं हाथ में बोन ब्रूज़िंग की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें दूसरे दौर से ही टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। इसके बाद से वह लगातार रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

 

ड्रेपर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, “दुर्भाग्य से, मैंने और मेरी टीम ने इस साल ऑस्ट्रेलिया न जाने का फैसला किया है। यह मेरे लिए बेहद मुश्किल फैसला रहा।”

 

ब्रिटिश नंबर-1 खिलाड़ी ने बताया कि यह चोट उनके करियर की अब तक की सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण चोट रही है।

 

उन्होंने कहा, “यह चोट मेरे करियर की सबसे कठिन रही है, लेकिन अजीब बात यह है कि इसने मुझे और मजबूत बनाया है।,”

 

जैक ड्रेपर अब फरवरी में वापसी का लक्ष्य रख रहे हैं और मार्च में होने वाले इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा की तैयारी करेंगे।

 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का आयोजन 18 जनवरी से मेलबर्न में किया जाना है, जिसमें ड्रेपर की गैरमौजूदगी एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।