द इंडियन व्यू

‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत सीएक्यूएम ने ग्रेटर नोएडा में किया औचक निरीक्षण, कुल 102 जगहों पर मिली सड़कों पर धूल

नई दिल्ली : दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत ग्रेटर नोएडा में सड़कों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ग्रेटर…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
2 min read
‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत सीएक्यूएम ने ग्रेटर नोएडा में किया औचक निरीक्षण, कुल 102 जगहों पर मिली सड़कों पर धूल

नई दिल्ली : दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत ग्रेटर नोएडा में सड़कों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर किया गया।

 

इस दौरान कुल 8 टीमें लगाई गईं। इनमें 3 टीमें केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और 5 टीमें राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शामिल रही। टीमों ने प्राधिकरण क्षेत्र के 35 इलाकों में मुख्य और अंदरूनी सड़कों की जांच की।

 

निरीक्षण के समय जियो-टैग और समय सहित फोटो लिए गए।

 

सीएक्यूएम ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

 

जांच में कई जगहों पर सड़कों पर साफ़ तौर पर धूल दिखी। कुल 102 जगहों पर सड़क धूल से जुड़ी गड़बड़ियां पाई गईं। ये समस्याएं बीटा, डेल्टा, अल्फा, गामा, एटा, सिग्मा, ओमिक्रॉन, ज़ेटा, इकोटेक, नॉलेज पार्क, टेकज़ोन जैसे सेक्टरों और 60 मीटर, 80 मीटर व 130 मीटर चौड़ी सड़कों पर देखी गईं।

 

रिपोर्ट में बताया गया कि धूल की समस्या का कारण कई जगहों पर मशीन से सफाई ठीक से न होना, पानी का छिड़काव कम होना, भारी वाहनों की आवाजाही और सड़कों के किनारों की ठीक से सफाई न होना है।

 

सीएक्यूएम ने ग्रेटर नोएडा के प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसमें मशीन से नियमित सफाई, पानी का छिड़काव, धूल-कचरे का सही तरीके से निपटान, और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करना शामिल है।

 

सीएक्यूएम ने कहा है कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके और हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…