वानखेड़े स्टेडियम में अब रोहित शर्मा, अजित वाडेकर और शरद पवार के नाम के स्टैंड
वानखेड़े स्टेडियम पर अपने नाम के स्टैंड के उद्घाटन के बाद सीनियर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहाकि भारत की जर्सी में अब इस मैदान पर वनडे खेलने का अनुभव खास होगा। साभार : गूगल मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम पर…

वानखेड़े स्टेडियम पर अपने नाम के स्टैंड के उद्घाटन के बाद सीनियर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहाकि भारत की जर्सी में अब इस मैदान पर वनडे खेलने का अनुभव खास होगा।

मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित, पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के नाम के स्टैंड का उद्घाटन किया। इस दौरान रोहित ने कुछ ऐसा किया जो हर किसी के दिल को छू गया। उन्होंने स्टैंड के उद्धाटन का बजर दबाने के लिए अपने माता-पिता को स्टेज पर आमंत्रित किया।
सात मई को टेस्ट को अलविदा बोलने रोहित ने कहाकि जो आज हो रहा है, वह मैने कभी सोचा भी नहीं था। आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं।
उन्होंने कहाकि यहां खेल के दिग्गजों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनेता के बीच मेरा नाम होना, मैं अपने जज्बात व्यक्त नहीं कर सकता। मैं बहुत आभारी हूं। पिछले साल भारत को विश्व कप दिलाने के बाद टी-20 क्रिकेट से विदा ले चुके रोहित ने कहाकि मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूप से संन्यास ले चुका हूं। जब 21 तारीख को (मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल) यहां खेलूंगा और मेरे नाम का स्टैंड होगा तो खास होगा। भारत के लिए यहां खेलना काफी खास होगा।
रोहित ने अपने पूरे करियर में उनके लिए कई बलिदान देने वाले परिजनों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहाकि मेरा परिवार, माता पिता, भाई और पत्नी यहां हैं। उ न्होंने मेरे लिए जो भी कुर्बानियां दी हैं, मैं कृतज्ञ और आभारी हूं। रोहित ने कहाकि मेरी खास टीम मुंबई इंडियंस भी यहां है जो मेरा भाषण खत्म होने के बाद अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है।
पवार साहेब और देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र के सीएम) को भी धन्यवाद जिन्होंने इस दिन को खास बनाया। इस मौके पर फडणवीस ने कहाकि एमसीए अगर नया स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव भेजता है तो सरकार जमीन आवंटित करेगी।
उन्होंने कहाकि हमारे दिग्गज बल्लेबाज, कप्तान और मेरे पसंदीदा में से एक और अपनी बल्लेबाजी से मन मोहने वाले यहां हैं। उन्होंने कहाकि अगर एमसीए नया स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव भेजता है तो हम जमीन आवंटित करेंगे ताकि और प्रशंसकों के लिये जगह बन सके।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
