एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 टूर्नामेंट 14 नवंबर से, दोहा करेगा मेजबानी
नई दिल्ली : दोहा (कतर) में 14 नवंबर से एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। पहले यह टूर्नामेंट इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था। इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और 15…

नई दिल्ली : दोहा (कतर) में 14 नवंबर से एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। पहले यह टूर्नामेंट इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था। इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और 15 मैच खेले जाएंगे।टूर्नामेंट में रोजाना दो मुकाबले होंगे — 14 से 19 नवंबर तक लीग चरण के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 21 नवंबर को और फाइनल मैच 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।टूर्नामेंट की आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है।ग्रुप ए: बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, अफगानिस्तान ‘ए’, हांगकांगग्रुप बी: भारत ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’, यूएई, ओमानहर समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।सबसे रोमांचक मुकाबला भारत ‘ए’ बनाम पाकिस्तान ‘ए’ के बीच 16 नवंबर को खेला जाएगा, जो टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है।एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 — पूरा कार्यक्रम14 नवंबरपाकिस्तान ‘ए’ vs ओमान – दोपहर 12 बजेभारत ‘ए’ vs यूएई – शाम 5 बजे15 नवंबरबांग्लादेश ‘ए’ vs हांगकांग – दोपहर 12 बजेश्रीलंका ‘ए’ vs अफगानिस्तान ‘ए’ – शाम 5 बजे16 नवंबरयूएई vs ओमान – दोपहर 3 बजेभारत ‘ए’ vs पाकिस्तान ‘ए’ – रात 8 बजे17 नवंबरश्रीलंका ‘ए’ vs हांगकांग – दोपहर 3 बजेबांग्लादेश ‘ए’ vs अफगानिस्तान ‘ए’ – रात 8 बजे18 नवंबरपाकिस्तान ‘ए’ vs यूएई – दोपहर 3 बजेभारत ‘ए’ vs ओमान – रात 8 बजे19 नवंबरअफगानिस्तान ‘ए’ vs हांगकांग – दोपहर 3 बजेश्रीलंका ‘ए’ vs बांग्लादेश ‘ए’ – रात 8 बजे21 नवंबरसेमीफाइनल 1: A1 vs B2 – दोपहर 3 बजेसेमीफाइनल 2: B1 vs A2 – रात 8 बजे23 नवंबरफाइनल मुकाबला – रात 8 बजे ।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
