द इंडियन व्यू

एसए20 : प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स ने जीत के साथ किया धमाका

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केपटाउन को 85 रन से मात देकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के साथ बोनस अंक भी हासिल किया, एक अन्य मैच में डेविड मिलर के नेतृत्व वाली पार्ल रॉयल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को पांच…

Ragwendra P Singh
January 1, 2026
2 min read
एसए20 : प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स ने जीत के साथ किया धमाका

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केपटाउन को 85 रन से मात देकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के साथ बोनस अंक भी हासिल किया, एक अन्य मैच में डेविड मिलर के नेतृत्व वाली पार्ल रॉयल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को पांच विकेट से हराया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसकी तरफ से विहान लुब्बे ने 60 रन और शाई होप ने 45 रन बनाए।

लेकिन वह डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 36 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 47) के बीच केवल 27 गेंद पर 86 रन की अटूट साझेदारी थी जिससे प्रिटोरिया की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। कैपिटल्स ने आखिरी तीन ओवरों में 72 रन बनाए।

जवाब में एमआई केपटाउन की टीम 14.2 ओवरों में मात्र 135 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से रयान रिकेलटन ने 33 रन बनाए। कैपिटल्स से रदरफोर्ड ने चार और केशव महाराज ने तीन विकेट लिए।

@SA20_League

एक अन्य मैच में कप्तान डेविड मिलर ने 71 रन की नाबाद पारी खेली जिससे पार्ल रॉयल्स ने दो बार के विजेता सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की।

गकेबेरहा में अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप 20 ओवरों में 149 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से जॉर्डन हरमन (47) और जॉनी बेयरस्टो (33) ही कुछ योगदान दे पाए। रॉयल्स के लिए नकोबानी मोकोएना ने चार और ओटनील बार्टमैन ने तीन विकेट लिए।

@SA20_League

रॉयल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 35 रन था। मिलर और कीगन लायन कैचेट (45 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।