द इंडियन व्यू

एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने बताया देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश

नई दिल्ली : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के दरबार में…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
2 min read
एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने बताया देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश

नई दिल्ली : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के दरबार में अपनी जगह पक्की करने के लिए परिवार के चाटुकार नेता राहुल गांधी की झूठ और भ्रम की राजनीति को हवा दे रहे हैं। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की राजनीति पूरी तरह से डर फैलाने पर टिकी है।उन्होंने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार और देश की संस्थाओं को बदनाम करने की असली अपराधी बन गई है। अब एसआईआर पर बयान देकर फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। जबकि कहीं भी धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। राहुल गांधी की यह मुस्लिम लीग ब्रिगेड देश में अंधकार और तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कर्सी की खींचतान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तरुण चुग ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस कांग्रेस में अंदरूनी कलह और सत्ता संघर्ष चल रहा है। सुशासन और विकास ठप हो गया है और विवाद जारी है। कांग्रेस सरकार कुर्सी की लड़ाई में इतनी उलझ गई है कि उसने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर 4 घंटे की समीक्षा बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से जानबूझकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…