एसआईआर के विरोध में संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली : संसद के मानूसन सत्र के 6वें दिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सासदों के हाथों में पोस्टर था, जिसपर 'स्टॉप एसआईआर'…

नई दिल्ली : संसद के मानूसन सत्र के 6वें दिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सासदों के हाथों में पोस्टर था, जिसपर 'स्टॉप एसआईआर' और 'एसआईआर लोकतंत्र के लिए खतरा' जैसे नारे लिखे थे। इसके अलावा सांसदों ने इसे वापस लेने के लिए नारेबाजी भी की।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेे, कांग्रे संसदीय दल की अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, चरणजीत सिंह चन्नी, सपा के रामगोपाल यादव, अयोध्या केे सांसद अवधेश प्रसाद सिंह, प्रमोद तिवारी, रंजीत रंजन के अलावा तमाम नेताओं ने भाग लिया।
चुनाव आयोग ने हाल ही में एसआईआर के पहले चरण (24 जून - 25 जुलाई) के निष्कर्षों को जारी किया। इस रिपोर्ट के अनुसार, पूरे प्रदेश में 7.24 करोड़ (91.81 फीसदी) मतदाताओं ने अपना डेटा प्रस्तुत किया, जबकि 22 लाख (2.83 फीसदी) मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 36 लाख (4.59 फीसदी) मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए या उनकी मौजूदगी सत्यापित नहीं हुई और 7 लाख (0.89 फीसदी) मतदाताओं का नाम एक से अधिक जगह पंजीकृत पाया गया। बीएलओ को इनमें से कई मतदाताओं का पता नहीं चला, जिसका कारण स्थानांतरण, गैर-मौजूदगी, या फॉर्म जमा न करना हो सकता है। आयोग के मुताबिक इन डेटा की सत्यता 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के दावे और आपत्ति अवधि में ईआरओ या एईआरओ द्वारा जांच के बाद स्पष्ट होगी और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं का नाम केवल एक जगह बरकरार रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
