द इंडियन व्यू

एसआईआर के खिलाफ संसद भवन के बाहर इंडी गठबंधन का प्रदर्शन

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संसद भवन के बाहर हुए…

Ragwendra P Singh
December 2, 2025
1 min read
एसआईआर के खिलाफ संसद भवन के बाहर इंडी गठबंधन का प्रदर्शन

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संसद भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, प्रमोद तिवारी सहित कई दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।नेताओं ने कतारबद्ध होकर हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टरों पर 'दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के वोट खत्म करने के लिए नहीं हैं', 'एसआईआर खत्म करो, वोट चोरी बंद करो', 'एसआईआर रोको, लोकतंत्र बचाओ', 'एसआईआर लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है' जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने 'एसआईआर बंद करो' के नारे भी लगाए।कांग्रेस और इंडी गठबंधन एसआईआर शुरू होने के बाद से ही चुनाव आयोग और सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर हमलावर है। इन पार्टियों का आरोप है कि एसआईआर के माध्यम से उनके कोर वोटर्स के वोट को काटा जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…