एशेज में कमाल, टी-20 छोड़कर स्टार्क ने टेस्ट और वनडे पर किया ध्यान केंद्रित
टी20 क्रिकेट के इस दौरा में जहां खिलाड़ी टेस्ट और वनडे जैसे फॉर्मेट से दूरी बनाने लगते हैं, ताकि वह इस फॉर्मेट के लिए हमेशा उपलब्ध रह सके, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी-20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर…

टी20 क्रिकेट के इस दौरा में जहां खिलाड़ी टेस्ट और वनडे जैसे फॉर्मेट से दूरी बनाने लगते हैं, ताकि वह इस फॉर्मेट के लिए हमेशा उपलब्ध रह सके, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी-20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था।
स्टार्क ने सितंबर 2025 में इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उनका फोकस अब सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा। हाल ही में स्टार्क ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिर्फ टी-20 क्रिकेट से ही क्यों संन्यास लिया है। इसके पीछे भारत दौरे का एक खास कनेक्शन है।
मिचेल स्टार्क ने कहा, “उम्मीद है कि 2027 में इंडिया और इंग्लैंड का टूर कर पाऊंगा। शायद इसी वजह से मैंने टी-20 क्रिकेट छोड़ दिया। तो हां, यही प्लान है। ऐसा हो या न हो, मेरा शरीर मुझे बता देगा। लेकिन मैं ज़रूर करना चाहूंगा।”

मिचेल स्टार्क टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम बॉलर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया है।
स्टार्क एशेज 2025 के पहले दो टेस्ट मैचों में ही 18 विकेट चटका चुके हैं, वहीं अन्य कोई गेंदबाज अभी तक 10 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है।
स्टार्क ने पहले टेस्ट में करियर बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए एक पारी में 7 विकेट चटकाने के साथ कुल 10 विकेट लिए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 8 शिकार किए थे। स्टार्क की नजरें 2027 में भारत और इंग्लैंड दौरे के अलावा वनडे वर्ल्ड कप पर भी होगी। यह निश्चित रूप से उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
