द इंडियन व्यू

एशेज टेस्ट में पहली हार के बाद डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम

ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को मेलबर्न में हुए एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 4 विकेट से हराया। इंग्लैंड की मौजूदा एशेज सीरीज में ये…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read

ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को मेलबर्न में हुए एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 4 विकेट से हराया।

इंग्लैंड की मौजूदा एशेज सीरीज में ये पहली जीत है। इससे पहले शुरुआती तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है।

न्यूजीलैंड की टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं इंग्लैंड की टीम ने जारी डब्ल्यूटीसी चक्र में तीसरी जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम पांच मैच हार चुकी है।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में ताजा अपडेट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल सात मैच खेले हैं और सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 6 मुकाबले जीते हैं फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का शत प्रतिशत डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स था, जो अब 85.71प्रतिशत अंकों पर खिसक गया है। 72 के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर विराजमान है।

न्यूजीलैंड की टीम 77.78 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम 2023 में चैंपियन बनी थी और अब इस चक्र में भी टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच खेलते हुए दो जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है। उनके पास 28 अंक हैं।

भारतीय टेस्ट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। भारत ने 9 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं और इतने ही गंवाए हैं। एक मैच ड्रॉ रहा था।

टीम इंडिया को हाल में अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के 48.15 प्रतिशत अंक है और वह टेबल में पाकिस्तान से पीछे है। हालांकि पाकिस्तान ने भारत से कम मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने सिर्फ दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता है और एक गंवाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।