एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: अमन सिवाच की शानदार जीत से भारत की उम्मीदें बढ़ीं
भारतीय मुक्केबाज अमन सिवाच ने एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में किर्गिस्तान के अबुबकिर दुशीव पर कड़े संघर्ष में जीत दर्ज की। पुरुषों के अंडर-17 के 63 किग्रा वर्ग में सिवाच ने महाद्वीपीय…

भारतीय मुक्केबाज अमन सिवाच ने एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में किर्गिस्तान के अबुबकिर दुशीव पर कड़े संघर्ष में जीत दर्ज की। पुरुषों के अंडर-17 के 63 किग्रा वर्ग में सिवाच ने महाद्वीपीय टूर्नामेंट के तीसरे दिन प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दुशीव को 4-1 से हराया।

पहले दो दिनों में पुरुषों की अंडर-15 और अंडर-17 दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज की और अब सिवाच ने भी ठोस जीत हासिल करके भारत की उम्मीदों को मजबूती दी है। पुरुषों के अंडर-17 के 70 किग्रा भार वर्ग में अंशुल खासा हालांकि कजाकिस्तान के कुआनीश उरुंबसार से 0-5 से हार गए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
