द इंडियन व्यू

एशियाई खेलों से पहले सिंड्रेला-पायस को बड़ा तोहफा, टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में मिली जगह

एशियाई खेलों के भारतीय टीम में चुनी गई युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास और पायस जैन को खेल मंत्रालय के ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) के विकास समूह में शामिल किया गया है। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी मनिका बत्रा…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
1 min read
एशियाई खेलों से पहले सिंड्रेला-पायस को बड़ा तोहफा, टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में मिली जगह

एशियाई खेलों के भारतीय टीम में चुनी गई युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास और पायस जैन को खेल मंत्रालय के ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) के विकास समूह में शामिल किया गया है। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी मनिका बत्रा के अगले महीने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए धनराशि के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी गई है।

कोलकाता की रहने वाली 17 वर्षीय सिंड्रेला ने इस साल की शुरुआत में थाईलैंड में एशियाई युवा चैंपियनशिप में लड़कियों के युगल में रजत पदक और लड़कियों के एकल में कांस्य पदक जीता था। घरेलू स्तर पर नहीं खेलने के कारण मनिका को एशियाई खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उन्हें सितंबर में बुल्गारिया और कजाकिस्तान में होने वाले डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) से धनराशि मिलेगी। एशियाई खेलों के लिए भारत की 10 सदस्यीय टेबल टेनिस टीम में सिंड्रेला, श्रीजा अकुला, दीया चितले, यशस्विनी घोरपड़े, सुतीर्था मुखर्जी, जी साथियान, मानुष शाह, मानव ठक्कर, हरमीत देसाई और पायस शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।