एशियाई खेलों में सावन बरवाल का कमाल, मैराथन में रजत के साथ बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारत के सावन बरवाल ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। सावन ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। जापान के…

भारत के सावन बरवाल ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। सावन ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे।
जापान के इचिटाका यामाशिता ने 2:10:49 घंटे के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सावन का 2:11:37 का समय नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उन्होंने इसी साल अप्रैल में बनाए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 21 सेकंड का सुधार किया। इस पदक के साथ सावन एशियाई खेलों की पुरुष मैराथन में पदक जीतने वाले भारत के इतिहास में चौथे पुरुष एथलीट बन गए हैं।
उनसे पहले छोटा सिंह ने 1951 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण, सूरत माथुर ने 1951 में कांस्य और एच. के. सीताराम ने 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता में शामिल दूसरे भारतीय कार्तिक करकेरा 2:22:41 घंटे के समय के साथ 17वें स्थान पर रहे।

सावन के रजत पदक के साथ एशियाई खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
