एशियाई खेल : कबड्डी में भारत का स्वर्णिम डबल, महिला के बाद पुरुष टीम भी चैंपियन
भारत ने एशियाई खेल 2026 में कबड्डी में स्वर्णिम डबल पूरा करते हुए शनिवार को इतिहास रचा। भारतीय पुरुष टीम ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे कुछ…

भारत ने एशियाई खेल 2026 में कबड्डी में स्वर्णिम डबल पूरा करते हुए शनिवार को इतिहास रचा। भारतीय पुरुष टीम ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे कुछ घंटे पहले भारतीय महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर अपना खिताब कायम रखा था।
पुरुष टीम की जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में नौवीं बार पुरुष कबड्डी का स्वर्ण पदक जीतकर अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। कबड्डी को 1990 में एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद भारत केवल 2018 जकार्ता खेलों में स्वर्ण जीतने में नाकाम रहा था, जहां टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हांगझोऊ 2022 में भारत ने फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
तोकाई सिटीजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में ईरान ने भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी और 18-17 की बढ़त के साथ मध्यांतर तक पहुंचा। ईरान ने एक ऑलआउट हासिल किया, जबकि भारत की ओर से डिफेंस ने दो सुपर टैकल अंक जुटाए।

हालांकि, दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया। सुमित और अर्जुन देशवाल ने टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई भारत ने 20-20 की बराबरी के बाद डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया। सुमित ने प्रभावी टैकल करते हुए ईरानी रेडरों पर दबाव बनाए रखा। इसके बाद राहुल के निर्णायक टैकल से भारत ने ईरान को ऑलआउट कर 29-24 की बढ़त हासिल कर ली।
इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाए और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। अंततः भारत ने 40-34 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने भी बेहद रोमांचक फाइनल में ईरान को 37-34 से शिकस्त दी। मुकाबले के अंतिम क्षणों में ईरान ने वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच खत्म होने से करीब एक मिनट पहले ईरान को अंक की जरूरत थी लेकिन भारत ने आयनाज पर महत्वपूर्ण टैकल कर मुकाबले को लगभग अपने नाम कर लिया।
महिला टीम का यह लगातार दूसरा एशियाई खेल स्वर्ण है। हांगझोऊ में भी भारतीय महिलाओं ने स्वर्ण पदक जीता था। कबड्डी में दोनों स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में अब तक चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
