द इंडियन व्यू

एशियाई खेल: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन, महिला एकल के अंतिम-16 में

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एशियाई खेल 2026 की महिला एकल स्पर्धा के अंतिम-16 में जगह बनाई। सिंधु ने शनिवार को इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को सीधे गेम में 21-19,…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
1 min read
एशियाई खेल: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन, महिला एकल के अंतिम-16 में

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एशियाई खेल 2026 की महिला एकल स्पर्धा के अंतिम-16 में जगह बनाई। सिंधु ने शनिवार को इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को सीधे गेम में 21-19, 21-14 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज चिउ ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 9-6 की बढ़त बनाई थी। सिंधु ने हालांकि लगातार तीन अंक हासिल कर वापसी की और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में सिंधु ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद आक्रामक खेल जारी रखा और 21-14 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

@Media_SAI

सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी। यह मुकाबला शनिवार को शाम 6:30 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा। एशियाई खेलों में सिंधु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता खेलों में आया था, जहां उन्होंने महिला एकल में रजत पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।