द इंडियन व्यू

एशियाई खेल: ऐश्वर्य पांचवें, नीरज आठवें स्थान पर, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत को नहीं मिला व्यक्तिगत पदक

एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक हासिल नहीं कर सके। ऐश्वर्य पांचवें और नीरज…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
एशियाई खेल: ऐश्वर्य पांचवें, नीरज आठवें स्थान पर, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत को नहीं मिला व्यक्तिगत पदक

एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक हासिल नहीं कर सके। ऐश्वर्य पांचवें और नीरज आठवें स्थान पर रहे। ऐश्वर्य ने फाइनल में 327.6 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि नीरज 299 अंक के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहे।

चीन के लियू युकुन ने 360.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके हमवतन झांग चांगहोंग 360.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव ने 348.3 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पहले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार की भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था। भारत ने 1762-94x का स्कोर किया, जबकि चीन ने 1766-95x के साथ स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने 1751-87x के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

@Media_SAI

2022 एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाला भारत इस बार अपना खिताब बरकरार नहीं रख सका। टीम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में ऐश्वर्य 589-34x के साथ तीसरे और नीरज 588-34x के साथ चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि रुद्रांक्ष 585-26x के साथ नौवें स्थान पर रहने के कारण व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके थे।

@Media_SAI

भारत के एशियाई खेलों में अब तक 19 पदक हैं, जिनमें दो स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के दोनों स्वर्ण पदकों में एक महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर हासिल किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।