एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर की दौड़ में जीता स्वर्ण
नई दिल्ली : एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिल गया है। यह कारनामा किया देश के दिग्गज धावक गुलवीर सिंह ने, जिन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर कब्जा…

नई दिल्ली : एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिल गया है। यह कारनामा किया देश के दिग्गज धावक गुलवीर सिंह ने, जिन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
गुलवीर ने 28:38.63 का समय निकालते हुए यह जीत हासिल की। शुरुआती दौर में वह पांच धावकों के अग्रिम समूह में बने रहे और आखिरी लैप में स्पीड बढ़ाते हुए बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप को पीछे छोड़ते हुए आरामदायक बढ़त के साथ फिनिश लाइन पार की। इस जीत के साथ गुलवीर सिंह एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत को पुरुषों की 10,000 मीटर में तीसरा स्वर्ण दिलाने वाले एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि हरि चंद (1975) और जी. लक्ष्मणन (2017) ने हासिल की थी।
गुलवीर के नाम पहले से ही इस स्पर्धा में 27:00.22 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। यह एशियाई चैंपियनशिप में उनका दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2023 में 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। गुलवीर सिंह की यह ऐतिहासिक जीत भारत की एथलेटिक्स में बढ़ती साख का संकेत है। अब उम्मीदें उनके आगामी स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन पर टिकी हैं।
भारत के ही एक और धावक सावन बरवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि वह पदक से चूक गए। उन्होंने 28:50.53 के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
