द इंडियन व्यू

एशियाई आर्म बॉक्सिंग के स्वर्ण विजेता अभिषेक साहनी सम्मानित

लखनऊ। प्रथम एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अभिषेक साहनी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। अभिषेक साहनी ने सीनियर 74 किलोग्राम लो बॉडी कॉन्टैक्ट…

Ragwendra P Singh
September 9, 2026
2 min read
एशियाई आर्म बॉक्सिंग के स्वर्ण विजेता अभिषेक साहनी सम्मानित

लखनऊ। प्रथम एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अभिषेक साहनी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया।

अभिषेक साहनी ने सीनियर 74 किलोग्राम लो बॉडी कॉन्टैक्ट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने भी उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। थाईलैंड के पटाया में आयोजित चैंपियनशिप में गोरखपुर के रहने वाले अभिषेक ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई, 2026 तक आयोजित हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता अभिषेक के खेल करियर के साथ-साथ भारतीय आर्म बॉक्सिंग के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। अभिषेक की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आर्म बॉक्सिंग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और पहचान मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है और प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होता है।

इस अवसर पर अमैच्योर आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव नसरुद्दीन भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभिषेक साहनी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।