द इंडियन व्यू

एशिया कप : सूर्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सहवाग ने बताया 'सर्वश्रेष्ठ'

नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाले खेमे को एशिया कप 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम बताया है। एशिया कप 9-28 सितंबर के बीच भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स…

Ragwendra P Singh
August 26, 2025
2 min read
एशिया कप : सूर्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सहवाग ने बताया 'सर्वश्रेष्ठ'

नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाले खेमे को एशिया कप 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम बताया है। एशिया कप 9-28 सितंबर के बीच भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में सहवाग ने कहा, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं। हमने अभी टी20 विश्व कप जीता। मुझे यकीन है कि हम एशिया कप 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। उम्मीद है कि हम एशिया कप जीतेंगे।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमारी टीम बहुत अच्छी है। सूर्यकुमार यादव आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। वह टी20 फॉर्मेट के एक शीर्ष खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमने पहले भी देखा है कि जब सूर्या ने कप्तानी संभाली, भारत ने कई टी20 मैच जीते। मुझे यकीन है कि हम एशिया कप भी जीतेंगे।

इस अनुभवी बल्लेबाज ने अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एशिया कप के महत्व को स्वीकारा।

सहवाग ने कहा, मुझे लगता है कि टी20 फॉर्मेट का यह एशिया कप हमारे टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। यह पता करने का मौका है कि किन नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए, किन-किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। मेरे विचार से, भारतीय टीम के लिए अपनी ताकत परखने का एशिया कप से बेहतर कोई मौका नहीं है।

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। टीम इंडिया इस दिन यूएई से भिड़ेगी, जिसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 19 सितंबर को टीम इंडिया का सामना ओमान से होगा।

इस टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारत के साथ पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को रखा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…