द इंडियन व्यू

एशिया कप फाइनल विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव-‘चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित होते पहली बार देखा’,

नई दिल्ली : दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप फाइनल के बाद एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली। खिताबी जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, क्योंकि खिलाड़ियों ने एशियन…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
2 min read
एशिया कप फाइनल विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव-‘चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित होते पहली बार देखा’,

नई दिल्ली : दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप फाइनल के बाद एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली। खिताबी जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, क्योंकि खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री व पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप अपने नाम किया, लेकिन इस जीत के बाद ट्रॉफी और मेडल वितरण नहीं हुआ।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,“जबसे मैंने क्रिकेट खेलना और देखना शुरू किया है, मैंने कभी नहीं देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित कर दिया जाए। यह हमारी मेहनत की कमाई है और हमें इसका हक था। मेरे लिए असली ट्रॉफी वो 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हैं, जो मेरे ड्रेसिंग रूम में हैं।”

सूर्यकुमार ने यह भी घोषणा की कि वह एशिया कप में खेले गए सभी मैचों की फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। उन्होंने कहा,“मैंने इस टूर्नामेंट में जो भी मैच फीस कमाई है, वह भारतीय सेना को देना चाहता हूं।”

खेल खत्म होने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक भारतीय टीम ट्रॉफी का इंतजार करती रही, लेकिन कोई पुरस्कार वितरण नहीं हुआ। देर रात खिलाड़ी खुद मंच पर पहुंचे और अपनी जीत का जश्न मनाया।

इस पर हंसते हुए सूर्यकुमार बोले,“हम डेढ़ घंटे तक जश्न मनाने का इंतजार कर रहे थे। यहां तक कि ‘चैंपियंस’ का बोर्ड आया और फिर वापस चला गया। वो भी मैंने देखा।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने टीम इंडिया के व्यवहार को राजनीति और खेल को जोड़ने वाला बताते हुए सवाल किया। इस पर मीडिया मैनेजर ने सवाल को टाल दिया, जबकि सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,“गुस्सा हो रहे हो आप।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या बीसीसीआई ने पहले से एसीसी को सूचित किया था कि टीम नक़वी से ट्रॉफी नहीं लेगी, तो उन्होंने कहा,“यह निर्णय हमने मैदान पर ही लिया था। हमें कोई निर्देश नहीं मिले थे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…