द इंडियन व्यू

एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला आज

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला यह फाइनल मुकाबला रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। एशिया…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
1 min read
एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला आज

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला यह फाइनल मुकाबला रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

मौजूदा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच हो चुके हैं जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरों के बीच टीम आंशिक बदलाव के साथ आज मैदान में उतर सकती है जबकि पाकिस्तानी टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…