एशियन चैंपियनशिप 2026: अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने एशियन चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। बुधवार को खेले गए फाइनल में 23 वर्षीय अनीश ने 23 हिट्स के साथ तीसरा स्थान…

नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने एशियन चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। बुधवार को खेले गए फाइनल में 23 वर्षीय अनीश ने 23 हिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
कजाखस्तान के निकिता चिर्यूकिन ने 28 हिट्स के साथ रजत पदक जीता, जबकि जापान के योशियोका दाई ने 31 हिट्स के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
फाइनल के निर्णायक चरण से पहले तीनों पदक विजेता 21-21 हिट्स के साथ बराबरी पर थे। पेनल्टीमेट सीरीज में चिर्यूकिन ने पांच में से चार निशाने साधकर दबाव बनाया। इसके जवाब में दाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट सीरीज लगाई और बढ़त हासिल कर ली। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अनीश इस चरण में केवल दो हिट्स ही कर सके और पदक दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे।
अंतिम सीरीज में क्वालीफिकेशन टॉपर चिर्यूकिन ने तीन हिट्स लगाए। दाई को स्वर्ण पक्का करने के लिए सिर्फ बराबरी की जरूरत थी लेकिन 40 वर्षीय जापानी निशानेबाज ने लगातार दूसरी परफेक्ट सीरीज लगाकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी।
फाइनल में पहुंचे अन्य भारतीय निशानेबाज आदर्श सिंह ने 11 हिट्स के साथ छठा स्थान हासिल किया।
क्वालीफिकेशन राउंड में भव्येश शेखावत 577 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और वे शीर्ष भारतीय निशानेबाज थे, लेकिन वे केवल रैंकिंग प्वाइंट्स (RPO) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, इसलिए फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके। अनीश (574) और आदर्श (573) क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे। राजकंवर सिंह संधू (567) 10वें और नीरज कुमार (561) 18 प्रतिभागियों में 16वें स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
