द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स: भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता रजत, पीएम मोदी बोले- गर्व का पल

माचेट्टीरा पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और थेक्किनालिल मनु की भारतीय चौकड़ी ने नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए कड़े मुकाबले वाले फाइनल में 4x400 मीटर में 3:14.46 का समय निकालकर दूसरा…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
एशियन गेम्स: भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता रजत, पीएम मोदी बोले- गर्व का पल

माचेट्टीरा पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और थेक्किनालिल मनु की भारतीय चौकड़ी ने नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए कड़े मुकाबले वाले फाइनल में 4x400 मीटर में 3:14.46 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। भारतीय रिले टीम की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

प्रतियोगिता में बहरीन ने 3:12.87 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि वियतनाम 3:14.54 में रेस पूरी करके तीसरे नंबर पर रहा और ब्रॉन्ज मेडल जीता। जापान 3:15.52 के साथ चौथे स्थान पर रहा। भारतीय दल ने 4x400 मीटर इवेंट में शानदार प्रदर्शन का दौर बरकरार रखा। भारतीय दल ने एशियन गेम्स जकार्ता 2018 में इस इवेंट में गोल्ड और हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर जीता था।

@afiindia

पीएमओ ने एक्स पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, "हमारी मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन। मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विथ्या रामराज को एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। उनकी गति, तालमेल और पक्के इरादे ने रेस को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का पल बना। उम्मीद है कि वे और भी ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।"

https://twitter.com/PMOIndia/status/2103350492965540167

विशाल ने इससे पहले दक्षिण कोरिया के गुमी में 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड और पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में सिल्वर जीता था, जहां वह व्यक्तिगत 400 मीटर में भी चौथे स्थान पर रहे थे।

भारत के रिले प्रोग्राम की एक और अहम सदस्य विथ्या ने ओलंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें पेरिस 2024 में 4x400 मीटर रिले भी शामिल है। उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में सिल्वर और 2023 एशियन गेम्स में 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।