द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स 2026 में भारत का खाता खुला, इलावेनिल-सोनम-विदर्सा की तिकड़ी ने जीता रजत

इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा के. विनोद की भारतीय तिकड़ी ने रविवार को 2026 एशियाई खेलों में भारत को पहला पदक दिलाया। भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। आइची प्रीफेक्चरल जनरल…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
2 min read
एशियन गेम्स 2026 में भारत का खाता खुला, इलावेनिल-सोनम-विदर्सा की तिकड़ी ने जीता रजत

इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा के. विनोद की भारतीय तिकड़ी ने रविवार को 2026 एशियाई खेलों में भारत को पहला पदक दिलाया। भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में भारतीय तिकड़ी ने छह-छह सीरीज के बाद कुल 1898.0 अंक हासिल किए। चीन की जिफेई वांग, जियायु हान और युचेन दू की टीम ने 1904.2 अंकों के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। जापान की हिनाता ताइची, मिसाकी नोबाता और शिओरी हिराता की टीम ने 1897.1 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

इलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर ने महिला 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई है, जो रविवार को ही बाद में खेला जाएगा। क्वालीफिकेशन में सोनम 634.1 अंकों के साथ तीसरे और इलावेनिल 633.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। चीन की जिफेई वांग ने 636.8 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया।

@Media_SAI

इस पदक के साथ भारत ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है। भारत ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी इस स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था।

10 मीटर एयर राइफल महिला टीम में भारतीय निशानेबाजों का स्कोर:

विदर्सा के. विनोद – 630.4 अंक

सोनम मस्कर – 634.1 अंक

इलावेनिल वलारिवन – 633.5 अंक

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।