एलपीएस आनंद शाखा के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण सहित 6 पदक
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कानपुर में गत 10 से 13 अप्रैल 2025 तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में परचम लहराते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत व दो कांस्य पदक…

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कानपुर में गत 10 से 13 अप्रैल 2025 तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में परचम लहराते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत व दो कांस्य पदक जीते।

चैंपियनशिप में लखनऊ ताइक्वांडो टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में संस्कार शुक्ला व मयंक तिवारी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। दिव्य राजवंश ने सब जूनियर क्योरगी के बालक अंडर-20 किग्रा वर्ग में और पूमसे के पीवी वर्ग में रजत पदक जीता।
कांस्य पदक बालक सब जूनियर क्योरगी के अंडर-30 किग्रा भार वर्ग में अनुभव तिवारी और पूमसे में पीवी वर्ग में विनायक राजवंश को मिला। कानपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में आयोजित इस चैंपियनशिप में 22 जिलों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसके पदक विजेताओं को डा.रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष इंडिया ताइक्वांडो व सचिव उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी) ने पुरस्कार वितरित किए।
ये सभी खिलाड़ी वर्तमान समय में मास्टर अतुल यादव से लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा में ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन पदक विजेताओं को स्कूल की प्रधानाचार्या मीना तिवारी, प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा चौधरी व सभी अध्यापक गणों ने बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
