द इंडियन व्यू

इकाना में एलएसजी की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों ने किया जोरदार अभ्यास

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। इकाना के मुख्य मैदान के साथ ही बी ग्राउंड पर भी टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। टीम के कप्तान ऋषभ…

Ragwendra P Singh
March 16, 2026
1 min read
इकाना में एलएसजी की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों ने किया जोरदार अभ्यास

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। इकाना के मुख्य मैदान के साथ ही बी ग्राउंड पर भी टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

टीम के कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मो. शमी सोमवार रात लखनऊ पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे और मंगलवार से अभ्यास सत्रों में शामिल होंगे। अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अर्शीन कुलकर्णी आदि बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के लगाए।

साथ ही अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। टीम के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी दी।

सहायक कोच लांस क्लूजनर और भरत अरुण ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।