द इंडियन व्यू

एलएसजी का होम ग्राउंड, कप्तान ऋषभ पंत का फ्लाप शो जारी...

लखनऊ। आईपीएल 2025 में इस बार अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। विग्नेश पुथुर, प्रियांश आर्य, आशुतोष शर्मा और विपराज निगम जैसे युवा खिलाड़ी अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सबका ध्यान खीचा हैं। BCCI…

Ragwendra P Singh
April 1, 2025
3 min read
एलएसजी का होम ग्राउंड, कप्तान ऋषभ पंत का फ्लाप शो जारी...

लखनऊ। आईपीएल 2025 में इस बार अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। विग्नेश पुथुर, प्रियांश आर्य, आशुतोष शर्मा और विपराज निगम जैसे युवा खिलाड़ी अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सबका ध्यान खीचा हैं।

BCCI

वहीं, 27 करोड़ की भारी-भरकम कीमत में बिके ऋषभ पंत फ्लॉप साबित हुए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर पंत का क्रेज था लेकिन वो एक बार फिर फेल हुए है।

पंजाब के खिलाफ लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पंत ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के बाद स्टेडियम में निराशा का माहौल पैदा हो गया।

उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपकवाया। उन्होंने पांच गेंदों में महज 2 रन बनाए। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हालांकि, अब तक के तीन मैचों में पंत का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कुल 17 रन बनाए हैं, जिससे प्रति रन लागत लगभग 1.59 करोड़ रुपये बैठती है।

प्रति मैच और प्रति गेंद लागत

प्रति मैच: आईपीएल सीजन में प्रत्येक टीम कम से कम 14 मैच खेलती है। इस आधार पर, पंत की प्रति मैच लागत लगभग 1.93 करोड़ रुपये है।

प्रति गेंद: अभी तक खेले गए 11 गेंदों के आधार पर, उनकी प्रति गेंद लागत लगभग 2.45 करोड़ रुपये है।

इन आंकड़ों को देखते हुए, क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों के बीच यह चर्चा का विषय है कि क्या पंत की मौजूदा फॉर्म उनके भारी-भरकम मूल्य टैग को सही ठहराती है। भविष्य के मैचों में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी, यह देखने के लिए कि क्या वे अपनी क्षमता के अनुसार खेल दिखा पाते हैं।

हर टीम कम से कम 14 मैच खेलती है

बता दे कि आईपीएल में एक सीजन के दौरान हर टीम कम से कम 14 मैच खेलती है। अगर इस आधार पर गणना करें, तो ऋषभ पंत की प्रति मैच फीस करीब 2 करोड़ रुपये बैठती है। पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बावजूद पंत ने 2 करोड़ रुपये कमा लिए।

अगर उनकी बल्लेबाजी का विश्लेषण करें, तो पहले 03 मैचों में उन्होंने सिर्फ 11 गेंदें खेलीं। यानी, हर एक गेंद की कीमत लगभग 30 लाख रुपये पड़ी। इस प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या पंत की कीमत उनके खेल को सही ठहराती है या नहीं?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।