एयर इंडिया के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई लौट रहे विमान में मिले कॉकरोच, एयरलाइन ने दी सफाई
नई दिल्ली : एयर इंडिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाले विमान में सवार दो यात्रियों की सीट बदलनी पड़ी क्योंकि इन यात्रियों ने विमान में कुछ छोटे कॉकरोच होने की शिकायत…

नई दिल्ली : एयर इंडिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाले विमान में सवार दो यात्रियों की सीट बदलनी पड़ी क्योंकि इन यात्रियों ने विमान में कुछ छोटे कॉकरोच होने की शिकायत की थी।
एयरलाइन की ओर से एक बयान में कहा गया कि यह घटना एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई180 में हुई।
एयर इंडिया की ओर से कहा गया, सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या एआई180, दुर्भाग्यवश, दो यात्री विमान में कुछ छोटे कॉकरोच देखकर परेशान हो गए। इसलिए, हमारे केबिन क्रू ने दोनों यात्रियों को उसी केबिन की दूसरी सीटों पर बिठाया, जहां वे आराम से बैठ गए।
एयरलाइन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता में उड़ान के निर्धारित ईंधन भरने के दौरान, कंपनी के ग्राउंड क्रू ने समस्या के समाधान के लिए तुरंत सफाई की। इसके बाद, वही विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हुआ।
कंपनी ने विमान में कॉकरोच होने को लेकर सफाई देते हुए कहा, कीटों और अन्य हानिकारक जीवों को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से कीटनाशकों या अन्य रसायनों के इस्तेमाल करने के हमारे प्रयासों बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। एयर इंडिया इस घटना के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच करेगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय लागू करेगी। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।
इससे पहले कंपनी ने एयर इंडिया एआई-171 दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने को लेकर एक अपडेट शेयर किया था।
कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था, एयर इंडिया एआई-171 दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम उनके नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। एक महीने से भी पहले एयर इंडिया ने प्रभावित परिवारों की तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिए 25 लाख रुपए का अंतरिम भुगतान जारी करना शुरू किया था। यह अंतरिम भुगतान किसी भी अंतिम मुआवजे में समायोजित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
