एयर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, लंदन जाने वाली उड़ान रद्द
नई दिल्ली : एयर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान गुरुवार को उड़ान नहीं भर सका। एयर इंडिया के इस उड़ान संख्या एआई-2017 को फिलहाल रद्द कर…

नई दिल्ली : एयर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान गुरुवार को उड़ान नहीं भर सका। एयर इंडिया के इस उड़ान संख्या एआई-2017 को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने जारी एक बयान में बताया कि दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या एआई-2017 को तकनीकी खामी के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया। इसके बाद एहतियाती जांच के लिए इस विमान को वापस ले जाया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। हमारा ग्राउंड स्टाफ इस अप्रत्याशित देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों की हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
