एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर फ्लाइट सात घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से सुरक्षित लौटी
नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट एआई-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना की…

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट एआई-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना की जानकारी आज सामने आई है। इस विमान में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे।
एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जाने वाले यात्रियों को बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-200 LR फ्लाइट में भेज दिया था। एयरलाइन को गलती का पता तब चला जब विमान करीब 4 घंटे उड़ान भरकर चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था। इसके बाद तुरंत विमान ने यू-टर्न लिया। इस विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।
एयरलाइन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से ज्यादा कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी गई। एयर इंडिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू-मेंबर के सदस्य विमान से उतर गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
