एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 36 उड़ानें
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली 36 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन ने मंगलवार को जारी…

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली 36 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
एयरलाइन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 31 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से कुल 36 शेड्यूल्ड (निर्धारित) और नॉन-शेड्यूल्ड (विशेष) उड़ानें संचालित करेंगे। विमानन कंपनी ने कहा कि ये परिचालन क्षेत्र में जारी तनाव के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।
एयर इंडिया ने बताया कि ये एयरलाइन के मुताबिक कुल 36 एयर इंडिया उड़ानों में से, 20 को 'नॉन-शेड्यूल्ड सेवाओं' के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने का काम करती हैं। इनमें मुख्य रूप से दुबई, अबू धाबी, रियाद और मस्कट जैसे जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए उड़ानें शामिल हैं।
एयरलाइन ने कहा कि ये उड़ानें, यात्रा के समय प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर रहेंगी। कंपनी ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि सभी उड़ानें, संबंधित भारतीय नियामक प्राधिकरणों के साथ-साथ यूएई के स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही संचालित की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
